करता कौन है…

हमारी खुशियों को बेकार करता कौन है।
हमारे दुश्मन से मिल रार करता कौन है।?

हमारी तो खूबसूरत रही है जिन्दगी।
जहाँ में फिर तीर तलवार करता कौन है??

रहें मिलकर, ये हमारे जमाने की बंदगी।
मगर अपनों, दुश्मनी, यार करता कौन है??

बहुत आगे हो चली आज की दुनिया जहाँ?
वहाँ अपना वक्त बेकार करता कौन है??

जहाँ भी हम देखते हैं वही लफड़ा बहुत।
मक्कारों का आखिर सत्कार करता कौन है??

-अजय पाण्डेय बेबस

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee