रात की गहरी कालिमा में,
जगमग ज्योति अवतरित हुई।
देवकी-वसुदेव के आँचल में,
नील-कमल सी सिहरित हुई॥
हाथ जुड़े, नयन सजल हैं,
बेड़ियाँ टूटी, ताले खुले।
माथे पर मोर-पंख सजे,
अधरों पर मुरली के स्वर घुले,,
ऊपर खड़ा है विराट रूप,
चक्र, शंख, गदा संग लिये।
नीचे टोकरी में बाल रूप,
सृष्टि का भार अंग लिए,,
आधी रात, घन गरजते हैं,
यमुना उफनती, पहरे सोये,
पर जिसके आते ही बंधन टूटे,,
उसे भला कौन बांध सके,,
जय कन्हैया लाल की,,
जय वसुदेव-देवकी के लाल की,,
-आनंद पाण्डेय ‘केवल’
