घर तो बहुत मिले
पर मन को कोई घर ना मिला
उनमें रहने वाले बहुत मिले
पर अपने मन का कोई ना मिला
उम्र के इस मोड़ पर
अब तो मन को घर मिले
जिसके एक कमरे में
मेरे साथ हों
मेरी मनपसंद पुस्तकें
धीमे-धीमे बजता
मनपसंद गीत और संगीत हो
खिड़कियों से आती
चिड़ियों की चहचहाहट हो
मन को घर में इतना मिल जाए
बिखरी खुशियों को
समेट लेने के लिए इतना पर्याप्त है।
-डॉ. भारती वर्मा बौड़ाई
