जंगल
हमारे मित्र
देते रहे सर्वदा
स्वच्छ वायु
हमें।
••••
होते
तैयार जंगल
कई वर्षों में
हरित होती
धरा।
••••
लोभी
बना मानव
काटने लगा जंगल
करने लगा
व्यापार।
••••
जल
जाते जंगल
बीड़ी जला फेंकते
जलती तीली
जब।
••••
जंगल
करते पुकार
रहने दो हमें
नैसर्गिक रूप
में।
•••••
रहेंगे
जंगल जब
मिलेगी प्राणवायु
उपहार में
सदा।
-डा० भारती वर्मा बौड़ाई
