एक दूजे की टांग खींचना
इंसानी फितरत है,
ये इंसान ही तो है जो आपस में बोते नफरत है,
ईश्वर ने जिन्हे दिया ज्ञान सोचने समझने का,
आज वही इंसान बना जानवर से भी क्यों बत्तर है,
अपनों के भेष में घूमते भेड़िये जीवन दुश्वार हुआ,
अपनों की बर्बादी का जश्न मनाता अपना ही परिवार है,
काट दिए जंगल के जंगल, करती धरा चित्कार है,
भटक रहे पंछी अकुलए से क्यूँ बेरहम हुआ संसार है,
बेघर हुआ जंगल का राजा, आज हुआ लाचार है,
पढ़े लिख कर खोई इंसानियत करते अत्याचार है,
मानव बना प्रकृति का दुश्मन करता बस व्यापार है,
सोच रहा है केवल आज का भविष्य से ना सरोकार है,
नहीं रहेंगे जब वन तब शायदसमझेँ करते क्या उपकार है |
-स्मृति गुप्ता
जबलपुर
