डाक्टर

डा.को हिन्दी में चिकित्सक कहते हैं |
उनकी मेहनत का एक प्रतिफल है |
माता पिता का वो एक सपना है |
मानव सेवा धर्म उनका अपना हैं |
वे मरीजों का इलाज करते हैं |
वे बीमारी से बचाते हैं |
उनका जीवन एक सेवा,
और साधना का होता है |
बीमारी उपचार दोरान मरीजों की,
अच्छी बुरी बात सुनना होता है |
वे गंभीर एवं सहनशील होते हैं |
वे मेहनती होते हैं |
वे आराम से नहीं सो पाते हैं |
दिन रात सेवा करते हैं |
वे मनुष्य का जीवन बचाते हैं |
वे हमारे रक्षक कहलाते हैं |
वे मनुष्य के शरीर की जांच कर,
सही बीमारी का पता लगाते हैं |
बीमारी के अनुसार उपचार करते हैं |
आपरेशन के दौरान कई घंटा,
वे कार्य करते हैं |
बीमारी उपचार में हमेशा,
वे व्यस्त रहते हैं |
समाज के लिए वे एक,
महत्वपूर्ण व्यक्ति होते हैं |
मानव सेवा में दिन रात,
वे व्यस्त रहते हैं |
प्रथक प्रथक रोगों के,
प्रथक प्रथक विशेषज्ञ होते हैं |
वे सभी जीवन के रक्षक होते हैं |
उपचार हेतु उनकी,
राह पर चलना चाहिए |
हमें उनका सम्मान करना चाहिए |

-शिवशंकर दुबे ‘गंगेले’
बालाघाट (मध्यप्रदेश)

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x