तन का संयम भी तप है
और मन का संयम भी तप है
वाणी करे ना किसी को आहत
करुणा और दया भी तप है
दामन अहिंसा का जब थामों
कहलाता है ये भी तप है
नहीं जरूरत माला की
और आडंबर दूर धरे
सीमा पर जो वीर खड़े
उनका जीवन भी तप है
जवान की पत्नी और परिवार की
प्रतीक्षा का क्षण क्षण तप है
खेतों में खेती करते
किसान की मेहनत भी तप है
परिवार की सेवा करती
नारी का जीवन भी तप है
तप की क्या परिभाषा यारों
नारी तो खुद ही तप है
-अनुपमा शर्मा
रुड़की
