नमन करें तिरंगे को

नमन करे तिरंगे को, शान से ऊंचा फहराएँ।
इसके नीचे सावधान मुद्रा में राष्ट्रागान गाएँ।
स्वतंत्रता ,गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व मनाएँ ।
देशभक्ति की भावना अपने मन में जगाएँ।

1-अपनी मातृभूमि है सारी दुनिया से न्यारी,
इसकी गोदी में मिलती है ममता की फुलवारी।
संघर्षो में, दुख में जब जब हमने हिम्मत हारी,
यहीं बैठकर पायी है हम सबने ताकत सारी।
इतनी प्यारी धरती को अब कहाँ छोड़कर जाएँ।
देशभक्ति की भावना अपने मन में जगाएँ।

2-शत्रु सीमा पर ही नहीं ,घर के है भीतर भी ।
अमन चैन लूट कर वो बरपा रहे कहर भी ।
देश के वीर जवान रक्षा करते रात, सहर भी ,
शांति बनी रहे हरदम ,कटाते अपना सर भी।
ऐसे अमर शहीदों को हम श्रद्धासुमन चढ़ाएं ।
देशभक्ति की भावना अपने मन में जगाएँ।

-डॉ अमृता शुक्ला

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x