रस्सी से बँधा एक नन्हा पंछी,
आकाश को बस निहारा करता है।
पंख तो उसके आज भी सलामत हैं,
पर उड़ने का हक़ कहाँ मिलता है?
चहकने की चाह अधरों पर ठहरी,
मन में उड़ानों का शोर मचा है।
पराधीनता की कठोर डोर ने,
हर सपने को जैसे बाँध रखा है।
वह पूछ रहा है मानव से चुपचाप-
“क्या प्रेम का अर्थ कैद करना है?
यदि सचमुच मुझसे स्नेह है तुमको,
तो मेरे हिस्से का गगन भी मेरा है।”
पिंजरा हो या रस्सी का बंधन,
दोनों पीड़ा की भाषा कहते हैं।
स्वतंत्रता ही जीवन का संगीत है,
बंधन तो केवल आँसू बहते हैं।
याद रखो, हर जीव की साँसों में
आजादी का दीप जलता है।
जिस दिन बंधन टूट जाते हैं,
उसी दिन जीवन सचमुच खिलता है।
आओ ऐसा संसार बनाएँ,
जहाँ कोई पंख न रोएँ।
हर पक्षी अपने नभ का स्वामी हो,
और मुक्त गगन में निडर होकर सोए।
-ऋतु कोचर
कटंगी
