“छुटकी! रसोई में जो भी खाना बनाती हो उसे नाप कर जितनें खानें वाले सदस्य हैं उतना ही बनाया करो…खाना यूं व्यर्थ फेंकना ठीक नहीं…कितने ही लोग एक समय का खाना खाते हैं.कुछ को तो वह भी नहीं मिलता…
घर में बरकत बनी रहती है।”
जेठानी कही ये बात रेवा को इतनी बुरी लगी,उसका मुॅंह बन गया,रेवा ने बिना सोचे समझे ही छोटी सी बात को बड़ा-चढ़ा कर अपने पति से कही,
“राई का पहाड़”बनते देर नहीं लगी..
आखिर दोनों भाई जो एक दूसरे के बिना एक पल भी नहीं रह पाते थे.
दोनों ने सभी चीजों का बंटवारा कर अलग रहने का फैसला कर लिया।आपसी प्रेम नफरत में बदल गया।
आज रेवा अकेली पड़ गयी हैं कहां घर में रौनक और हर चीज भरपूर रहती थी।सब का जेठानी कितना ध्यान रखती थी। बच्चों को भी देखती थी।क्या ग़लत कहा था दीदी नें?ठीक बात ही तो थी उन की और आज …
अकेले ही सब …उस का मन बहुत विचलित है।
मन ही मन पछतावे की आग में जल रही है,अगर वह समझदारी से
काम लेती तो आज ये दिन ना देखना पड़ता।
-बबिता कंसल
