रस्सी के बंधनों में जकड़ा एक नन्हा परिंदा,
आँखों में फिर भी उसके पूरा आसमां पिंडा।
पैर तख्ते पर टिके हैं, पर मन भटकता दूर,
जहाँ हवा के झोंकों में, गूंजे आज़ादी का नूर॥
दुनिया ने कस दीं गाँठें, कहा “यही है तेरी जगह”,
पर चिड़िया चुप नहीं बैठी, भीतर जलती रही चिंगारी एक।
कहती है रस्सी से – “तू तन बाँध सकती है, पंख नहीं”,
“मेरा सपना कैद नहीं होता, उड़ान की लगन कभी नहीं”॥
गिरे तो क्या, टूटे तो क्या, हौसला अगर साथ है,
एक दिन ये बंधन भी, उसके पाँवों की थाह है।
आगाज अभी शुरू हुआ है, अंजाम अभी बाकी है,
इस छोटे से दिल की, बड़ी उड़ान अभी बाकी है॥
-मंजू सरावगी ‘मंजरी’
रायपुर (छत्तीसगढ़)
