मुश्किलों को मुस्कुराकर आसान कर दें

पंक्ति पर काव्य रचना

मंजिल दूर मुश्किल ही सही
राह भी पथरीलें ऊंचे नीचे सही
कदम भी थके -थके चूर सही
हौसला रख मुश्किलों को
मुस्कुराकर आसान कर देगें ||

जिन्दगी दुख का साया सही
परेशानियाँ का डेरा सबेरा सही
तूफानों से घिरे कर्म ही सही
विश्वास तो रख मुशकिलों को
मुस्कुराकर आसान कर देगें||

जीवन एक पतवार है सही
डगमग नाव साहिल पर सही
भवर से किनारा लगाना सही
धैर्ये रख मुश्किलों को
मुस्कुराकर आसान कर देगें||

जीवन की नैया को भवसागर
से पार कर देगे,
मुशकिलों को मुस्कुराकर
आसान कर देगें||

-ऊषा नौगरहिया
कटनी

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x