जेल में जन्मे कान्हा,
माँ बाबा का साथ छूटा,
साँवला सलोना लेकिन ना रूठा,
पहुँचे वृन्दावन,
यशोदा की गोद पाई,
वासुदेव कृष्ण कहाए,
पाया बलदाऊ सा भाई,
पालने में झूलें कान्हा,
मन को लुभाते,
मटकी वो फोड़ें,
और माखन चुराते,
नटखट अदाएं तुम्हरी,
लगें प्यारी प्यारी,
मोहनी सी सूरत तुम्हरी,
लगती है न्यारी,
गोपियों के संग कान्हा,
रास हो रचाते,
बासुरी बजाके उनको,
दीवाना बनाते,
ग्वालनो संग कान्हा,
गैया चराते,
अपनी अदाओं से तुम,
राधे को रिझाते,
करते शैतानिया और,
डांट मैया की खाते,
रूठते नहीं फिर भी
तुम रहते हो मुस्काते,
दानावों नाश किया,
जग को बचाया,
इन्द्र के कोप से बचाने,
छिंगली पे गोवर्धन उठाया,
प्रीत का बलिदान दिया,
वृन्दावन छोड़ा,
जग के उद्धार के लिए,
अपनों से नाता तोड़ा
जान का तुम्हरी दुश्मन था,
अपना ही सगा मामा,
बंसी भी छोड़ी कान्हा,
चक्र सुदर्शन थामा,
सीख दी दुनियाँ को,
जीवन का नाम ही है,
आगे बढ़ते जाना,
निज जीवन को छोड़,
सारे कर्तव्य निभाना ||
-स्मृति गुप्ता
जबलपुर
