मोहब्बत की दुनिया में,अनुराग जरूरी है।
अनुराग नहीं तो ये ,मोहब्बत अधूरी है।
करके मोहब्बत नाम पा गए, शीरी ओर फरियाद सुनो।
सत्यवान सावित्री के भी किस्से तुम खास सुनो।
रांझे के बिना इस जग में,मुलाकात हीर अधूरी है।१।
कान्हा संग अनुराग हो गया,मीरा थी क्षत्राणी सुनो।
जहर का प्याला गट गट पी गई,अमर हो गया नाम सुनो।
सर्प पिटारा राणा भेज्या, पुष्पाहार जरूरी है।२।
प्यार मोहब्बत इस जग में सदा से होते आए हैं।
राजभोज को छोड़ कन्हैया,साग विदुर घर खाए हैं।
सबरी के झूठे बेर बिना, भक्ति राम अधूरी है।३।
-शेरसिंह ढ़िकवाल ‘घायल’
पचेरी बड़ी झुंझुनूं (राजस्थान)
