ये चेहरे कैसे कैसे

हर इंसा के दो दो चेहरे,
इनको मैं पहचानूं कैसे,
छल प्रपंच मैं न ही जानूँ,
दिन जीवन के गुजारुं कैसे।।

कभी स्वेत तो कभी स्याह से,
उजले काले मन के ऐसे,
दुनियादारी मैं न जानूं,
दिन जीवन के गुजारुं कैसे।।

कभी देव तो कभी दैत्य से,
इनके तो व्यवहार है लगते,
ये चेहरे पहचान न पाऊं,
दिन जीवन के गुजारूं कैसे।।

कभी तो अमृत जैसे बनते,
कभी गरल के घट हैं बनते,
उल्टी भाषा मैं न जानूँ,
दिन जीवन के गुजारुं कैसे।।

जाने-अनजाने से चेहरे,
चंदन और अनल के जैसे,
अपना पराया मैं न जानूँ,
दिन जीवन के गुजारुं कैसे।

-साधना छिरोल्या
दमोह(मध्य प्रदेश)

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee