कुशल न्याय त्याग राजमाता देवी अहिल्या बाई है।
धर्म की जीत, महेश्वर की प्रीत देवी अहिल्या बाई है।
हम निमाड़ लोक के वासी नमन करते हैं।
मॉं अहिल्या की नगरी को चमन करते हैं।
शिव भक्त दुलारी होलकर वंश को प्यारी,
पावन दिव्य ज्योति को अमन करते हैं।
इंदौर महाराष्ट्र कीर्तिमान देवी अहिल्या बाई है।
भारतवर्ष की पहचान देवी अहिल्या बाई है।
सनातन संस्कृति की ध्वजा को पहचान देकर।
दीन-दुखियों को हृदय तल से सम्मान देकर।
रणभूमि में विजयी पताका पहराई कुछ ऐसी,
निमाड़ मालवा की बेटी आई थी जहान लेकर।
अंग्रेजों को धूल चटाई वह देवी अहिल्या बाई है।
नारी शक्ति की ऊॅंचाई वह देवी अहिल्या बाई है।
-मनीष कुमार पाटीदार
ईटावदी (महेश्वर)
