रिमझिम बूँदे कहती हैं,
मौसम है फिर प्रेम का,
धरती की प्यास बुझाने का,
खुशबू बन मिट्टी में समाने का।
सूखी डालों पर हरियाली,
मन में नई उमंग जगाएँ,
पंछी भी कलरव करते हैं,
मधुर गीत मिलकर गाएँ।
नव जीवन संचार करें ये,
नव उमंग मन में डोले,
प्रकृति संग इंसान भी झूमे,
मन के बंद दरवाज़े खोले।
-सोनम लड़ीवाला
जयपुर (राजस्थान)
