रीता- रीता जीवन है मेरा
रीते है ये प्रेम के पन्ने सारे
किससे कहूं मन की बातें
अब लगता नहीं कोई मेरा
मेरे जीवन में स्नेह मिला था
मन में लाखों फूल खिला था
नैनों में था सपनों का काजल
नही मुझे किसी से गिला था
पर चली बयार जानें कैसी थी
उजड़ गया आशियाना अपना
बिखर गए तिनके तिनके सब
छोड़ गया जो था सबसे अपना
-रंजना पाण्डेय ‘मुक्ता’
