दूसरे राज्य में मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत राहुल दस बर्षों बाद घर आया।
अपने विवाह के बाद पत्नी के साथ गया राहुल साथ में एक अपना पॉंच साल का बेटा और सात की हो चुकी पुत्री को भी साथ लेकर आया।
अपने दादाऔर दादी से मिलकर पोता और पोती बहुत प्रसन्न रहने लगे।
दादा रामलाल और दादी दमयन्ती भी पोता पोती से मिलकर अति प्रसन्नचित्त रहने लगे।
महीने भर की छुट्टी लेकर आया राहुल भी अपने शहर के पुराने मित्रों से मिलकर सबकी खुशियाँ साझा करते चला।
बीच में वक्त निकालकर राहुल अपने सगे संबंधियों से भी मिलता रहा।
रामलाल के परिवार में मानो खुशियाँ कुंडली मार कर बैठ गईं।
एक दिन घर के हॉल में सभी परिवार बैठकर नये पुराने बातों को लेकर चर्चा कर रहे थे कि राहुल की नजरें दीवार में जाकर टिक गईं।
राहुल ने देखा कि वंश बृक्ष जैसा कोई दो कैलेंडर दीवार में टंगे हुए हैं।
राहुल ने उत्सुकता वश उस कैलेंडर का मतलब अपने पिता से पूछा।
पिता रामलाल ने राहुल को बताया।
यह मेरे परिवार और तुम्हारी माता के परिवार यानि दादा परदादा पक्ष और ननिहाल पक्ष का वंश बृक्ष (वंशावली) है।
हमारे गुजरने के बाद इस वंश बृक्ष में हमारा भी नाम जुड़ जाएगा।
तुम और तुम्हारे संतान भी इसी बृक्ष के अंश हो।
वंश बृक्ष हमारे परिवार का ऐतिहासिक धरोहर है।
आगे चलकर तुम्हे भी इस वंश बृक्ष की गरिमा को बनाए रखना है।
राहुल इस अद्भुत वंश बृक्ष की जानकारी से गदगद हो गया और वादा किया कि मैं भी इस क्रम को बरकरार रखूंगा।।
-अजय पाण्डेय ‘बेबस’
