वर्तमान की ओर

पार्क की एक बेंच पर गीतिका चुपचाप बैठी थी। उसकी आँखें सामने खड़े पेड़ों पर टिकी थीं, लेकिन मन न जाने कहाँ भटक रहा था। चेहरे पर चिंता की गहरी रेखाएँ थीं।उसके चेहरे पर पड़ी झुर्रियां उसके चिंतित रहने के स्वभाव को साफ दर्शा रहा था।
वह कभी भी अपनी सहेलियों के संग बाहर घूमने नहीं जाती न ही उनके संग किसी पार्टी में शामिल होती उसे ये सब फ़िज़ूल लगता था।इन सब के बीच वह कब इतनी अकेली हो गई उसे पता भी नहीं चला।
“गीतिका! अरे गीतिका!” सुरभि ने उसे कई बार पुकारा, पर वह जैसे किसी दूसरी दुनिया में खोई हुई थी। सुरभि ने उसके कंधे पर हाथ रखा तो वह अचानक सिहर उठी।
“क्या हुआ? कब से बुला रही हूँ तुम्हें!” सुरभि ने चिंतित होकर पूछा।
गीतिका कुछ क्षण मौन रही। फिर धीमे स्वर में बोली, “सुरभि, मैं बहुत थक गई हूँ।”
“लेकिन हुआ क्या है?”
गीतिका की आँखों में नमी उतर आई। “मैं हमेशा भविष्य के बारे में सोचती रही कल क्या होगा, क्या मैं अपने सपने पूरे कर पाऊँगी, लोग क्या कहेंगे ।इन चिंताओं में मैंने आज को ही खो दिया। जो समय मेरे पास था, उसे भी मैंने आने वाले कल की चिंता में बर्बाद कर दिया।”
सुरभि चुपचाप उसकी बात सुनती रही।
अचानक गीतिका ने गहरी साँस ली और दृढ़ स्वर में कहा, “नहीं, बस बहुत हो गया! अब मैं केवल अपने वर्तमान में जिऊँगी। मुझे कोई भविष्य की चिंता नहीं करनी है। जो कल आएगा, उसे कल देखेंगे। आज जो मेरे पास है, उसे पूरी तरह जीना है।”
सुरभि मुस्कुराई और बोली, “यही तो जीवन है गीतिका भविष्य के लिए सपने देखो, लेकिन वर्तमान को मत खोओ।”मैंने तुमसे ये बात पहले भी कई बार कही पर तुम तो बस अभी नहीं बोलकर टाल देती हो ।
गीतिका के चेहरे पर लंबे समय बाद मुस्कान आई। उसने आसमान की ओर देखा। ढलता सूरज उसे पहले से कहीं अधिक सुंदर लग रहा था।
उस दिन गीतिका ने जाना भविष्य की चिंता में वर्तमान को खो देना समझदारी नहीं, बल्कि वर्तमान को सार्थक बनाना ही भविष्य को सुंदर बनाने का सबसे अच्छा रास्ता है।

-रीति झा

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x