पूछे मेरी बिटिया रानी
वो है बड़ी सयानी
कहती है मुझको वो
माँ कह एक कहानी
राजा हो या रानी
चाहे हो बात पुरानी
सुनने में लगे अच्छी
सीख मिले हमे सच्ची
परी हो चाहे तितली
चाहे भूतों की हो नानी
कोइ देश प्रेम की हो बात
चाहे कट जाए पूरी रात
सुन बेटी मेरी तू है हटी
राजस्थान के इतिहास में घटी
एक वीर शिरोमणी की बात
तेज तरार थी उसकी तलवार
भाला था उसका बड़ा निराला
चेतक था उसका बहुत प्यारा
रण भूमि में जब वो आता था
दुश्मन का दिल घबराता था
अकबर नाम का था एक राजा
बड़ी थी सेना बड़ा नाम था
राजस्थान को जीतना चाहता था
पर प्रताप से बहुत डरता था
तय हुआ था वह दिन
सामना हुआ जिस दिन
हल्दीघाटी के उस युद्ध में
कोहराम मचाने उतरा था सिंह
अकबर की बड़ी सेना थी
तोपों,घुड़सवारों से खड़ी थी
इकयासी किलो का भाला था
यमराज से प़डा आज पाला था
प्रताप का देखो खेल चला
दुश्मन सेना में भगदड मचा
यह खेल ज्यादा देर नहीं चला
दुश्मन सेना का खातमा हुआ।
-डॉ प्रमोद परिहार
रुदावल,भरतपुर (राजस्थान)
