ग्रेजुएशन पूरा करते ही राघव की शादी कर दी गई।
राघव नहीं चाहता था कि बिना रोजगार पाए वह शादी करे, पर राघव की बीमार माँ चाहती थी कि उसकी अंतिम सांस लेने के पहले राघव को दूल्हा बनकर किसी योग्य कन्या को घर ले आए।
अपनी माँ की इस अंतिम इच्छा को पूरा करने राघव ब्याह कर लिया।
बहू भी वैसी ही आई जैसा राघव की माँ चाहती थी।
शुभ लक्ष्मी की तरह बहू के घर में प्रवेश करते ही राघव के पिता के कपड़े का व्यापार खूब चलने लगा।
घर तो घर
कस्बे वाले भी राघव की पत्नी की प्रशंसा करने लगे थे।
पढ़ी लिखी होनहार बहू भी व्यापारी घराने से थी और कुछ दिन बाद से ही वह दूकान जाकर व्यापार को गति देने लग गई थी।
व्यापार की गति तेज होने लगी।
बाहर के छूटे पुराने महाजन सभी पुनः उस दूकान पर आने लगे।
बड़ा भाई केशव!
केशव के लिए शहर के दूसरे चौक में कपड़े का ही दूकान कर दिया गया था पर केशव के कर्कश स्वभाव के कारण दूकान घाटे में जा रहा था।
राघव की पत्नी की प्रशंसा और दूकान की चलती को सुन केशव राघव और उसकी पत्नी से जलने लगा था।
आज दिन कोई न कोई बहाना ढूंढ घर में कलह करने लगा।
अपने पिता श्यामजी के लाख समझाने पर भी केशव घर में अशांति कायम कर चला था।
श्याम जी अपने अंतर्मन की वेदना किसी व्यक्ति या समाज के बीच भी रखने में असमर्थ हो गए थे।
केशव चाहता क्या था वह भी स्पष्ट नहीं कर रहा था।
अंततः एक दिन राघव की पत्नी ने ही केशव से बोली!
भैया जी?
आखिर आप पिताजी से चाहते क्या हैं?
शांत घर को अशांत क्यों करने पर तुले हैं।
दिल में क्या है वो बोलिएगा तभी तो पिताजी या हम सब जानेंगे।
केशव चूप रहा!
फिर थोड़ी देर में मुंह खोला और कहा —- मुझे कपड़े का पुराना दूकान चाहिए और साथ ही मैं और मेरा परिवार अलग रहेगा।
बस इतनी सी बात!
आप जैसा कह रहे वही होगा पर घर की शांति बनी रहे।
किसी को पता न चले कि हमारे घर में बिखराव भी है।
-अजय पाण्डेय ‘बेबस’
