नारी मन की करुण व्यथा भी
संघर्षों की एक कहानी।
सिलबट्टे पर पिसी जा रही
भावनाएं हों आनी जानी।
जितना घिसा तपा उतना ही
अपना ही अस्तित्व गंवाया।
चट्टानी हौसला संजोए
जीवन ने सबकुछ आजमाया।
खट्टे मीठे कडवे अनुभव
सब इस पर पिसकर घुल जाते।
जैसा भी व्यक्तित्व मनुज का
मिलकर एक रुप हो जाते।
सिलबट्टा पत्थर होकर भी
मानव सा निष्ठुर नहीं है।
बस एक बड़ी सीख यह देता
क्षणभंगुर सब सत्य नहीं है।
-पद्मा मिश्रा
जमशेदपुर
