ऊर्जा का संचार तुम
शक्ति का भंडार तुम
भक्ति हमारी तुमरी देन
जीवन का आधार तुम
हो कर पीड़ित जब तुम्हें पुकारा,
मिल गया भटकी नाव को किनारा,
बारम्बार नमन हमनें किया,
जीवन आधार बना माँ तुमरा सहारा,
अजीब है दुनिया अजीब हैं लोग,
अजीब सी बातें
अजीब है भोग
नारी रूप में शक्ति का पूजन,
पर कन्या जन्म का मनाते शोक,
-नमिता दुबे मिशा
