जब मन के पास
कहने को कुछ नहीं होता,
तब श्रद्धा-भक्ति
स्वयं प्रार्थना बन जाती है।
मैं अपने दोनों हाथ जोड़कर
तुम्हारे चरणों में
अपना विश्वास रख देती हूँ।
आँखों की नमी
दीपक की लौ बनती है
और भीतर से
एक शांत प्रकाश कहता है
चलते रहो,
हर कदम में
कृपा का उजास है,
और यह उजास
तुम्हारे लिए।
-डॉ. प्रीति समकित सुराना
