सफऱ

(शोकाकुल संस्मरण)

मिसेज दबे सुबह आकर कहनें लगीं

“कब चलोगी”?

“कहाँ जाना है”? मैने पूछा

“अरे वो छह नबंर के सरदारजी नहीं रहे”

मेरा मुँह खुला रह गया ,मैने कन्फर्म करना चाहा ,”वो बड़े सरदार जी,गनीफ और दृशराज के दादा जी”?

“हाँ “

ओह ,यह कैसे हो गया परसों ही तो उनसे बात हुई थी।जब मैं दूध लेने जा रही थी,और सरदार जी स्कूटर से तभी घर आए थे।मैने नमस्ते की तो उनने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा”,नमस्ते ,नमस्ते ,सब बढ़िया” ,मेरे “हाँ “कहने पर हर बार की तरह आग्रह “आइए चाय पीकर जाइए”

मैनें कहा ,”जरूर आएगे बाद में”

फिर मैं आगे बढ़ गई थी।

यह उनका स्वभाव ही था, जब भी नमस्ते करो तो यही कहते थे।

पर अब ये दो दिन बाद यह खबर सुनकर बहुत बुरा लगता रहा।उनके घर पहुँचकर मैने उनकी मिसेज को यही बात बताई कि परसों तो बात हुई थी । उन्होंने बताया कि “तबियत बिगड गई तो बुधवार को एम्स में भर्ती किया ,हार्ट अटैक से नहीं रहे। वहाँ दूसरी बार अटैक आया था,जो उन्हें लेकर चला गया” सभी रिश्तेदारों के आने की प्रतीक्षा थी ,इसलिए काँच के बाॅक्स में बर्फ में लिटाया था।उस तरह मेरी हिम्मत नहीं हो रही थी देखने की ।कितना आश्चर्य होता रहा कि इतने स्वस्थ नज़र आते ,एक मिलनसार व्यक्ति अचानक चले गए।

उनकी बहू से यही कह पाए कि “वो एक पवित्र आत्मा थे,तभी तो किसी को तकलीफ नहीं दी,ईश्वर उंन्हे मोक्ष दे।घर आकर भी मन में यही गूँजता रहा “और सब बढ़िया बढ़िया,चाय पीकर जाइएगा “

-डॉ.अमृता शुक्ला

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x