समय का चक्र

बाबू झपोला सिंह सुबह से ही आज़ थोड़े निराश थे। तबियत ठीक नहीं थी और गांठ में फूटी कौड़ी नहीं थी। दवा और दारू दोनों की आज़ आवश्यकता थी। ठकुराइन पिछले वर्ष हीं स्वर्ग सिधार चुकीं थीं। दमा का रोग पूरी तरह से बाबू साहब को गिरफ्त में ले चुका था। दोनों बेटे शहर में रहकर किसी तरह से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। सैकड़ों बीघा जमीन दशकों पहले बाबू साहब ने अपनी फिजुल खर्ची और अय्याशी में उड़ा दिया था। आज एक एक दमड़ी के लिए मोहताज थे। रिश्तेदारों ने बहुत समझाया पर किसी का कोई प्रभाव झपोला सिंह पर नहीं पड़ा। आज़ उनको एक एक कर अपने कुकृत्य याद आ रहे थे। पर अब क्या फाइदा। समय तो गुजर चुका था। मन हीं मन द्रवित हो रहे थे।
झपोला सिंह दिल के बूरे नहीं रहे थे। जो भी जुड़ा था उसकी मदद भी उन्होंने ने किया था। अपने कारिंदों का बहुत ख्याल रखते थे। किसी के बेटी की शादी करवाई किसी के लिए रहने का इंतजाम किया था। पर या तो वो सब काल कवलित हो चुके थे या कुछ बिस्तरे पर पड़े थे।
रोज़ सुबह झपोला सिंह चाय नाश्ता करने चौराहे तक जाते थे पर आज ना पास पैसा था न हीं शरीर में क्षमता बची थी। चारों तरफ़ नज़र दौड़ाई तो देखा एक आदमी सगड़ी (छोटी सी हाथ से खिंचने वाली तीन पहिया गाड़ी) लिए पास आ रहा था। ध्यान से देखा तो लालता था। लालता का पिछले महीने एक्सीडेंट हो गया था। शायद इसीलिए वह लगड़ा कर चल रहा था। कारे ललतवा का हाल बा रे! झपोला सिंह ने अपने अंदाज में लालता को आवाज दिया। उन्होंने लालता की मदद सैकड़ों बार किया था। लालता पास आकर पैलगी किया। बोला चच्चा सब ठीक है। आज़ बहुत मन किया कि आपके दर्शन करूं सो चला आया। चलिए बैठिए मेरी गाड़ी पर डाक्टर को दिखा आएं। इस गाड़ी पर ना जाने कितनी बार झपोला सिंह बैठे थे पर आज उनको संकोच हो रहा था। वो बदले में पैसे देते थे पर आज वो खाली हाथ थे। ठकुरई का स्वाभाविक दंभ अब भी ज्यों का त्यों था। बोले कि वो ठीक हैं। आज़ कहीं जाने का मन नहीं है।
लालता उनको बचपन से जानता था। अपनी जवानी उनकी सेवा करते बीताई थी। उसे मालूम चल गया था कि बाबू साहब के पास पैसे नहीं हैं। धीरे से दस हजार रूपए उनके हाथ में पकड़ा कर बोला कि यह आपका हीं पैसा है। उनको याद दिलाया कि उसके घर की मरम्मत के लिए दशकों पहले उन्होंने ने सहायता किया था। झपोला सिंह के इंकार के बावजूद जबरदस्ती पैसा उनके जेब में एक तरह से लालता ने ठूंस दिया। बोला अब चलिए। खंडहर हो चुके दलान से एक दरी ला कर सगड़ी के पटरे पर बिछा दिया। झपोला सिंह धीरे धीरे आकर बैठ गए। लालता अपने लगड़े पैर से सगड़ी के पैडल को चलाने लगा। झपोला सिंह आज़ सोच रहे थे कि समय का चक्र अपनी परिधि तय करता है और उसी में सबको अंतर्निहित करता है। आज़ लालता के प्रति उनके भीतर अगाध वात्सल्य हिलोरें ले रहा था। रह-रहकर आंसू के सूक्ष्म बूंदें छलक पड़तीं.. ।

-श्रीधर पांडेय कृष्णार्थ
बनारस मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x