आया है महिना सावन का
हरियाली के रंगों से सजा है पावन सा।
भगवान विष्णु शयन करने चले गए हैं ,
पर्व ,त्यौहार, परंपरा जीवन में घुल गए हैं।
शिव की आराधना में डूबा सारा संसार है,
तपस्या, ध्यान,दान की महिमा अपार है।
वे भोलेबाबा गंगा समेटे अपनी जटाओं पर,
मृगछाला पर आसीन, डमरु, त्रिशूल हैं कर।
भक्ति और श्रद्धा का अनुपम यह संयोग है।
ईश्वर पर आस्था बनाए रखने का योग है।
धार्मिक ग्रंथों का पाठ, भजनों की वाणी,
जीवन में शांति-समृद्धि पा लेता हर प्राणी।
त्रिनेत्रधारी, भोले भंडारी, देते हैं इच्छित वर।
हिमालय वासी, शिव ,शंभू, त्रिपुरारी , शंकर।
वाम -अंग में पार्वती आसीन , संग नंदी गण।
अमृत -मंथन के समय ,पी लिया सारा गरल।
नीलकंठ तब ही कहाते,पिनाकी ,शशि शेखर।
-डॉ अमृता शुक्ला
