मेरी हर साँस में संगीत है,
हर धड़कन में एक लय,सुर ताल है,
जो निकलता है मेरे दिल की गहराइयों से,
मेरी आत्मा की आवाज़ से,
जब दिल की गहराइयों में मौन का वास होता है,
एकांत में जब मन बिल्कुल शांत होता है,
तभी तो दिल की आवाज स्पष्ट सुनाई देती है,
बन जाती है जो मेरे जीवन का संगीत,
मेरे मौन का सुखद अनुभव,
जो मुझे देता है सुकून,
करता है मन को प्रभुल्लित,
जीने की फिर एक वजह मिल जाती है,
अंतस से आवाज आती है,
हारना नहीं थक कर,
चलना है नई ऊर्जा और नए तरानों के साथ!
-अदिति रूसिया
वारासिवनी
