इस बार कॉलोनी में मासिक किटी रमा चाची के घर पर थी।कुछ दिनों से रमा चाची को अहसास हो रहा था;;; कॉलोनी के बच्चे इंग्लिश में ही गिटर-पिटर करने की कोशिश करते थे। बच्चे तो बच्चे उनकी मां यानि रमा की सहेलियां भी अपने बच्चों के सामने हिंदी को बिल्कुल तवज्जो नहीं दे रहीं थीं। बस एक ही वाक्य अंग्रेजी के शब्दों का ही प्रयोग किया करो अपना स्टैंडर्ड मेंटेन करके रखो;;; कई बार रमा विरोध भी करती कि यह क्या तुम लोग हिंदी के अपने ही देश में हिंदी को इतना कमतर आँकती हो।
इस बार उसकी किटी सितंबर माह में पड़ने वाली थी। सितंबर माह में हिंदी दिवस के ऊपर आधारित अनेक कार्यक्रम होते हैं और कई संस्थानों में पूरे माह हिंदी महोत्सव भी मनाया जाता है, बस इसी बात से प्रेरित होकर रमा ने सोच लिया कि इस बार अपनी किटी में कुछ अलग करके रहेगी और हिंदी को, हिंदी मेरी मां के रूप में बच्चों को सिखाने की कोशिश करेगी। बस उसने अपनी मासिक किटी का विषय रखा;;;*हिंदी हिंदुस्तान की। भारत की आन बान शान की प्रतीक हिंदी भाषा के शुभ पर्व हिंदी दिवस पर अपनी किटी का आयोजन किया। बड़ों के साथ-साथ सभी बच्चों को विशेष रूप से आमंत्रित किया। उनके लिए अपनी हिंदी भाषा पर आधारित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं रखी। बच्चों के लिए एक मिनट वाली लिखित प्रतियोगिताएं रखी गई;;; जिसमें हिंदी भाषा से ही संबंधित प्रश्न रखे गए। सभी के उत्तर एक शब्द में देना थे। सभी प्रतियोगिताओं को उसने रोचक एवं ज्ञानवर्धक बनाने का पूरा प्रयास किया। सब बच्चों को हिंदी मेरी मां विषय पर चार पंक्तियां घर से लिखकर लाने का विषय दिया गया। अपनी सब सहेलियों के लिए भी हिंदी की रोचक लोकोक्तियों और मुहावरों पर आधारित प्रतियोगिताएं रखीं। सभी सहेलियों और बच्चों ने बहुत आनंद उठाया। रमा ने खेल-खेल में बच्चों को बहुत कुछ सिखाने की कोशिश की। यकीनन सभी को हिंदी के महत्व के साथ-साथ बहुत रोचक जानकारियां भी मिली। उसकी सभी सहेलियों को भी अपनी गलतियों का एहसास हुआ कि कहीं न कहीं हम बच्चों को अपने ही घर में अपनी ही माटी से जुड़ी सोंधी खुशबू वाली हिंदी भाषा से दूर करते जा रहे थे ,और बस सब ने प्रतिज्ञा की कि वह सब दूसरी भाषा भी बच्चों को सिखायेंगी लेकिन हिंदी को सदा हिंदी मेरी मां के रूप में पारिभाषित करने का प्रयास करेंगी और आज कहीं न कहीं रमा चाची बहुत अधिक खुश थीं;;उनकी सहेलियाँ भी और कॉलोनी के सभी बच्चे भी। और आज रमा चाची को अपने हिंदी के प्रति प्यार का एहसास एक अलग ही सुकून दे रहा था।
-साधना छिरोल्या
दमोह (मध्यप्रदेश)
