चाहत है तुमसे हे मनमोहन!
मैं तो तुझे ही निहारूं।
पर तेरी नजरें मुरली पर,
मैं खुद को कैसे संभालूं।
श्याम सखा तुम मीत हो मेरे,
तनिक मुझको भी निहारो।
मैं दीवानी राधा तेरी,
तुम ही मुझे संभालो।
नहीं भाये ये दुनिया मुझको,
तुम बिन जाऊं कहां?
तुम ही सब कुछ कान्हा अब तो,
तुम ही मेरे जहां!
कृष्ण मुरारी हे गिरधारी
तुम्हीं मुझे संभालना।
तेरा साथ ही मुझको भाये,
हृदय की तुम सुन लेना।
अरज मेरी तुम सुन लो कान्हा!
संग साथ मेरे रहना।
मेरे पवित्र प्रेम की डोर को,
तुम ही थामकर रहना।
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
