भोर हो रही नयी सुबह की
दूर हो रहा अंधियारा
खग कलरव कर रहे
जागो हुआ सबेरा
उत्साहित मन से कर रहे
होगा काम सब पूरा
निश्चय कर लिया है
विश्वास है मुझे पूरा
नदियाँ बह रही कल कल
दे रही मानो शांत संदेशा
देना ही जिंदगी है
शायद दे रही यही अंदेशा
मानो तरू लता झूम कर कह रही
यूं ही मुस्कुराते रहना
साहिल किनारा मिल ही जायेगा
हताश कभी मत होना
चट्टानें कह रहीं है मुझसे
हौसला कभी मत तोडना
मंजिल अकेले ही मिलती है
ये बात कभी न भूलना
-अर्चना कटारे
