अचानक

जाने कैसे कहीं अचानक ,
घट जाती है घटना।
जीवन तो चलता रहता है,
हार मान मत थकना ।
प्रकृति पर चोट करता,
अब तो मानव जगना ।
नित्य उसकी अनदेखी से,
हो जाती ऐसी घटना।
बीत रहा यह साल अजब सा,
देखा सुना न समझा।
कुछ पल हंसी व ग़म के झेले
अनुभव पाया कम था।
हर ठहराव में एक नई राह है ,
जहां चाह है वहीं चलना ।
राह सीधी ही नहीं मिलती,
कठिन है मंजिल की ओर बढ़ना ।
अब हो जो सब नया शुभ हो,
करते यही कामना।
इस बारी और हरेक बार,
आत्मबल का हाथ थामना ।

-डॉअमृता शुक्ला

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x