मेरी जाई हो तुम रानी,
मेरा आशीष तुम्हारे साथ।
छतरी बचाए धूप और वर्षा से,
पर मेरी दुआओं की छतरी सदा साथ।
हर कदम में साथ रहूंगा,
तुम्हारे विश्वास के साथ।
डरना मत तुम बिटिया रानी,
मैं सदा तुम्हारे साथ!
अदृश्य रहकर मैं चलूंगा,
रक्षा करने साथ।
मेरे भीतर का वो साहस,
तुझमें समाहित होगा।
दृढ़ पग संग साहस वो तेरा,
सुरक्षा कवच बनेगा।
तेरे हाथ की छतरी तो!
बारिश में साथ देगी।
पर बेटी मेरी शक्ति की छतरी,
सदा तुझ पर तनी रहेगी।
इस दुनिया की नजरों से,
तू हरदम सुरक्षित होगी।
अपने कार्य से तू आगे चलकर,
मुझको पहचान तू देगी!!
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
