बहुत नाच लिया नाच लोगों के इशारों पर
मनमर्ज़ी से ज़िंदगी अब जीना चाहता हूँ |
कितना भी क्यों न उगलते रहें लोग ज़हर
हँस हँस कर् सब वो अब पीना चाहता हूँ |
उधड़ चुकी तुरपाई जिस जिस रिश्ते की
वो तमाम फिर से मैं अब सीना चाहता हूँ |
मेरी जीवन संगनी का संग रहे बना सदा
मैं न कोई’ शबाना ‘ न’ करीना’ चाहता हूँ |
महकती रहें हथेलियां सांस आखरी तक
लगा देना उसे कोई ऐसी हिना’ चाहता हूँ |
बेशक मिला करे चेहरे पर डाल कर घुंघट
कपड़ा घुंघट का लेकिन झीना चाहता हूँ |
खुद चमके और मुझको भी रखे चमका के
अर्धांगिनी अपनी ऐसी ही नगीना चाहता हूँ।
मिल जाए खुशी बैठे बिठाये नहीं चाहता ये
उसे पाने को बहाना खून पसीना चाहता हूँ।
पहुंच काफ़ी करीब ‘शर्मा गया है मंज़िल के
करा दे जो पार बेड़ा वो सफीना चाहता हूँ।
-रामकिशन शर्मा
