हम अपनी जिंदगी में कितने किरदार जीते हैं।
खुशी में मुस्कुराते हैं,आंखों के आंसू पीते हैं।
किसी भी हालात का हिम्मत से सामना करते ,
प्यार सबके साथ बांट उधड़े हुए रिश्ते सीते हैं।
किसी अंक में जीत है, किसी अंक में हार,
अभिनय करते रहना, जीवन का आधार।
आशा, संघर्ष, सपने, मन में दीप जलाते,
पर्दा उठता नई सुबह में हम चलने को तैयार।
कभी नायक बनके चमके, कभी बने दर्शक हम,
सुख-दुख के संवाद सुनाते, चलते रहे हरकदम।
सांसों के संग जीते, हंसते -गाते हुए दिन बीते।
सांसों पर पूर्ण विराम लगा कि खेल हुआ खतम।
-डॉ अमृता शुक्ला
