गाँव से शहर आए मुझे 18 साल हो गए। पिताजी किसान थे। 5 बीघा जमीन थी। कर्ज और बीमारी में 4 बीघा बिक गई। बची सिर्फ एक टुकड़ा जमीन आधा एकड़।
पिताजी आखिरी सांस तक कहते थे, “बेटा, ये जमीन मत बेचना। इसमें तेरे दादा का पसीना है।”
शहर में नौकरी अच्छी थी।दो कमरे का फ्लैट, बीवी-बच्चे, EMI। सब ठीक चल रहा था। फिर कोरोना आया। कंपनी बंद। बचत खत्म।
उसी दिन बिल्डर का फोन आया – “सर, आपकी वाली जमीन? 5 करोड़ दूंगा। आज ही रजिस्ट्री।”
रकम सुनकर हाथ-पैर कांप गए। पांच करोड़! फ्लैट का लोन उतर जाएगा, बच्चों की पढ़ाई हो जाएगी।
घर में रोज़ झगड़ा। बीवी कहती, “जमीन का क्या करोगे? यहाँ जाओगे भी नहीं। बेच दो।”
माँ फोन पर रोती, “तेरे पापा की आखिरी निशानी है। मत बेच।”
तीन रात सो नहीं पाया। आखिरकार गाँव गया। वो एक टुकड़ा जमीन देखी। बंजर पड़ी थी। पर उसी मेड़ पर बैठकर पिताजी मुझे पढ़ाते थे। उसी कुएं का पानी पीकर बड़ा हुआ था।
वापस आकर बिल्डर को मना कर दिया।
पैसे नहीं थे तो बैंक से छोटा लोन लिया। उसी जमीन पर ट्यूबवेल लगवाया। जैविक खेती शुरू की। पहले साल घाटा। दूसरे साल बराबर। तीसरे साल मुनाफा।
आज उसी एक टुकड़ा जमीन पर “रामलाल विद्या मंदिर” चलता है। 40 गाँव के बच्चे मुफ्त पढ़ते हैं। बोर्ड पर पिताजी की फोटो है।
लोग पूछते हैं, पांच करोड़ ठुकरा दिए?”
मैं हंसकर कहता हूँ, “पैसा आता-जाता है। पर विरासत और सम्मान एक बार गया तो वापस नहीं आता।”
वो एक टुकड़ा जमीन अब सिर्फ जमीन नहीं है। वो मेरा स्वाभिमान है।
-आनंद पाण्डेय “केवल”
