कल तक थी जो सबकी प्यारी,
बुरी हो गई आज वो नारी,
क्यों? क्योंकि
कल तक जा रही थी बिछी वो सबके आगे,
आज उसने ख़ुद को चुन लिया।
एक सपना था जो आँखों में,
उसे हक़ीक़त में बुन लिया।
ख़ुद से किया एक वादा,
जो छूट गया था राह में कहीं,
वही ख़्वाब फिर से चुन लिया,
आज उसने ख़ुद को चुन लिया।
लोगों ने उसे स्वार्थी कहा,
कुछ ने बदली हुई बताया,
पर उसने किसी को जवाब नहीं दिया,
बस अपने कदमों को
अपनी मंज़िल की ओर बढ़ाया।
उसे समझ आ गया था अब—
सबको खुश करना संभव नहीं,
अपने अस्तित्व को जीना भी ज़रूरी है।
दुनिया चाहे जो कहे,
उसने ख़ुद से रिश्ता जोड़ लिया—
आज उसने ख़ुद के लिए
जीना सीख लिया।
-सोनम लड़ीवाला
जयपुर (राजस्थान)
