सबके आदेश पर बिछ बिछ जाती थी,
खुद को भुला दुनिया के लिए जीती थी,
सबको उसकी कितनी चाह है,परवाह है,
सोच सोच इतराती थी
दिन भर भागती दौड़ती, बस काम में व्यस्त रहती थी,
और एक दिन वज्रपात हुआ,
घर की तीमारदारी करने वाली बीमार हो गई,
सेवा तो दूर
सबके मुंह बन गये
अब ये सब कौन सम्हालेगा?
उसकी फिकर किसी को ना थी,
खुद को महत्वपूर्ण समझने वाली,
दुनियां की सच्चाई देख हतप्रभ थी,
सब समझ गई
केवल काम प्यारा था
दौड़ दौड़ वो करती थी
उसके हमेशा हां ने उसे
पायदान बना दिया
जिस पर पैर तो पोंछे जा सकते हैं
पर उसे दहलीज से भीतर स्थान नहीं मिलता!
बस मन ही मन निर्णय ले वो मजबूत हो उठी,
अब वो बदल चुकी थी
अब उसने खुद को चुना,
अपनी सेहत खुशी
जितना जहां जरूरी हो करती थी
पर अब ना उसकी जुबान का पक्का साथी था
-नमिता दुबे मिशा
