घर की जिम्मदारियों में उलझती
घर बाहर की दौड में.शामिल स्त्री
कभी मां कभी पत्नी तो कभी बहू
हर रुप को जीती.. निभाती।
सबके सपनों को सच करने की जद्दोजहद में
अपने सपनों को भूल
सबका आसमान सजाती स्त्री
बहुत दूर तक निकल आई।
पीछे मुड़कर देखा सबकी ऊंची उडान को
अपने नितांत अकेलेपन को
और खुद को अकेला देख
आज सपने से जागी है
मानो एक भ्रम टूटा है।
सबकी पूर्णता से संतुष्ट स्त्री
निकल पड़ी अपने सपनों की राह
आज खुद को चुना उसने।
-पद्मा मिश्रा.
जमशेदपुर
