छाँट-छाँट कर देखो बढ़िया,
पापा आम लेकर आए,
दादी ने भी तरह-तरह के,
मसाले देखो निकलवाए।।
हरी ताजी मीठी नीम,
दीदी तोड़ करके लाई,
मम्मी देखो धो पोंछकर,
सिलबट्टा भी लेकर आईं।।
आज बनेगी स्वादिष्ट चटनी,
भोजन की तो शान है चटनी,
दादा-दादी चाचा-चाची,
सबकी मनपसंद है चटनी।।
सिलबट्टे से जब है बनती,
अलग जायकेदार बनती,
स्वादिष्ट और पौष्टिक होती,
देखो ये आम की चटनी।।
-साधना छिरोल्या
दमोह (मध्य प्रदेश)
