पहली पत्नी की अचानक हुई मौत से टूटा विजय दो साल तक सदमे में रहा।
शिक्षक की नौकरी और एक पॉंच साल का पुत्र रौशन को लेकर वह एकांकी जीवन जीने लगा था।
शाम को स्कूल से लौटकर अपने और अपने पुत्र रौशन के लिए नाश्ता बनाता।
साथ दोनों खाते फिर विजय रौशन को बैठाकर एक घंटे का क्लास लेता।
स्कूल से मिले रौशन के सारे गृह कार्य को पूरा कराकर फिर अतिरिक्त विषयों को पढ़ा देता।
विजय के दिनचर्या में रौशन का हर तरह से ख्याल रखना शामिल था।
विजय की एकांकी जीवन को देखकर विजय के दोस्त और विद्यालय के सहकर्मी विजय की दूसरी शादी का दबाव देने लगे।
विजय का सबसे नजदीकी दोस्त वैभव हमेशा विजय को कहता।
आखिर कब तक विजय तुम स्व0 भाभी को लेकर शोक में रहोगे।
तुम अभी युवा हो और रौशन को भी एक माँ चाहिए जो उसे देख सके।
विजय ने वैभव से कहा।
मुझे रौशन को लेकर चिंता होती है।
क्या पता?
मेरी दूसरी पत्नी रौशन को स्वीकार कर पाएगी या नहीं?
रौशन के साथ अगर शौतेला व्यवहार होने लगेगा तो वह टूट जाएगा।
रौशन का विकास अवरूद्ध हो जाएगा।
वैभव ने विजय से कहा।
ऐसा कुछ नहीं होगा।
हम सब तेरे साथ हैं।
अपने मन की बात बताकर और रौशन की सुरक्षा की गारंटी लेकर ही तुम्हारे लिए दूसरी बहू लाएंगे।
वैभव की जिद्द के आगे विजय झूक गया।
विजय ने दूसरी शादी कर ली।
विजय के जीवन की यह दूसरी नई जिन्दगी दो साल तक मजे से निकल गई।
दूसरी पत्नी से पुत्र रत्न की फिर प्राप्ति हुई।
घर में दूसरे पुत्र के आते ही विजय की दूसरी पत्नी का ध्यान रौशन से हटने लगा।
रौशन को न समय पर खाना मिलता और न ही पहले जैसा दुलार।
अपने पिता विजय को कुछ न कह पाने की स्थिति में रौशन शरीर से कमजोर होने लगा।
रविवार का दिन था।
घर के पास खेलते खेलते गिरकर बेहोश हो गया।
विजय दौड़कर रौशन को उठाया और आनन फानन में अस्पताल ले गया ।
आवश्यक जांचोंपरांत डॉक्टरों ने विजय से कहा।
बच्चे को बीमारी कुछ नहीं है।
दो दिनों से यह भूखा है और इसके पेट में फल अनाज कुछ नहीं गया है।
कैसे माता पिता हैं आपलोग जो बच्चे को भूखा रखते हैं।
दूसरी पत्नी यानि शौतेली माँ को लेकर जो आशंका थी वह आज सच में तब्दील हो गया था।
विजय ने तुरंत एक होटल में ले जाकर रौशन को खाना खिलाया।
रौशन ने भी घर की सच्चाई को बताकर रोने लगा।
कोमल हृदय का विजय की ऑंखों में बेबसी के ऑंसू भर गए।
रौशन को लेकर विजय चुपचाप घर आया।
घरेलू विवाद को बढ़ावा न देकर अपनी पत्नी से बिना सलाह लिए विजय ने खुद में आत्मबल रख रौशन को एक अच्छे बोर्डिंग स्कूल में चुपचाप दाखिला करा दिया।
समय समय पर बोर्डिंग जाकर मॉनिटरिंग कर रौशन का हौसला बढ़ाता रहा।।
-अजय पाण्डेय ‘बेबस’
