आत्मविश्वास

अरे आ गई हमारी कल्लो।।।।
उसे देखकर ही उसके सीनियर ने ताना मारा, उसने चुपचाप गर्दन झुका ली और अपने केबिन में चली गई। यह देखकर उसकी सहेली सीमा गुस्से से आग बबूला हो गई, सीमा सुंदर थी और इसीलिए नेहा से कमतर होने के बाद भी हर बार उसे ही आगे बढ़ाया जाता और सीनियर भी उसे कुछ नहीं कहते लेकिन आज तो हद हो गई, कल्लो शब्द सुनकर ही उसे गुस्सा आ गया। वो धड़धड़ाती हुई नेहा के पास पहुंची और चीख कर बोली तू पागल है क्या ? वो बेवकूफ तुझे कुछ भी कहेगा और तू सुनती रहेगी? नेहा ने मुंह पर उंगली रखते हुए कहा सीमा धीरे बोल वो सुन लेंगे, सीमा उसी रफ्तार और उसी लहजे से फिर बोली सुनता है तो सुन ले वो बेवकूफ जो खुद को बड़ा गोरा समझता है, काम करने की अकल तो है नहीं बड़ा आया सीनियर बनने। नेहा ने देखा सीनियर उसकी खिड़की से झाँक रहे थे और बाकी सारे साथी कर्मचारी भी। सभी सीनियर को देखकर खिखियाने लगे और वो झेंप गया। अगले दिन नेहा बड़े ही सधे कदमों के साथ ऑफिस में दाखिल हुई शायद उसका खोया हुआ आत्मविश्वास और आत्मसम्मान वापस मिल गया था।

-डॉ आशु जैन

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x