आया सावन आया रे |
रिमझिम पानी आया रे ||
बिजली चमके चम-चम |
मेघ गरजे धम धम ||
मोर नाचते बागों में,
बच्चे झूला झूलें ||
सावन के इस मौसम में,
सबका मन मस्त झूले ||
खेतों में हरियाली छाई |
किसानों के चहरे पर खुशी छाई ||
सावन की बूंदें आई,
धरती पर खुशबू आई |
हरियाली की चादर ओढ़े,
पेड़ पौधों ने ली अंगड़ाई ||
काले काले बादल छाए,
चम चम बिजली चमके |
रह-रह कर उड़े चुनरिया,
रूपवती का चेहरा चमके ||
शंकर बन भोलेनाथ के रूप में,
ससुराल पक्ष की ओर चले |
नीलकंठ की महिमा पाकर,
सभी भक्तों के दुःख का प्याला पी चले ||
आया शिव का सावन |
कर देता भक्तों का मन पावन ||
-शिवशंकर दुबे ‘गंगेले’
वारासिवनी जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश)
