कहीं भयानक बाढ़ आई है, सब कुछ साथ बहा ले गई।
कहीं महामारी लाखों लोगों का जीवन लील गई।
मानव की करनी के कारण, पर्वत भी अब दरक रहे।
उनके नीचे दबकर, कितने प्राणी मौत की भेंट चढ़े।
जगह-जगह पर युद्ध छिड़ा है
काल बड़ा विकराल खड़ा है
कितना इनको समझाया है,
जिद पर अपनी हरेक अड़ा है
खतरनाक अस्त्रों के चलने से, जीवन बदहाल हुआ है।
पर्यावरण प्रदूषण से, सबका जीना बेहाल हुआ है।
युद्ध की भेंट चढ़ गये लाखों, और हो गये लाखों घायल।
माँगों का सिन्दूर छिन गया, चीख रही पाँवों की पायल।
बूढ़ों का छिन गया सहारा, लाखों बच्चे हुए अनाथ।
कोई उपाय सुझाओ भगवन,सुनो हमारी करुण पुकार।
अब तो एक सहारा तुम ही,आराधना सुन लो श्रीनाथ
आए हैं अब तेरी शरण में, कर दो प्रभु जग का उद्धार
-राधा गोयल,
विकासपुरी (दिल्ली)
