पत्थर पत्थर ईश्वर देखा,
मिले नहीं भगवान,
खोजा मगर ,सीख न मानी,
कैसे दिखें भगवान?
माँ के आँचल में जो सीखा,
प्रकृति ने जो पाठ पढ़ाया,
उन्हीं सीखों को कर्म बनाकर,
जीवन को सुंदर बनाया।
ममता हो मन में माँ जैसी,
प्रकृति-सा निर्मल व्यवहार,
कर्म बने जब पूजा अपनी,
जीवन हो जाए साकार।
न पूजा केवल मंदिर में,
न आराधना केवल ध्यान,
माँ, प्रकृति और कर्म जहाँ हों,
वहीं बसे सच्चा भगवान।
-सोनम लड़ीवाला
जयपुर (राजस्थान)
