है आस-पास कुछ अजीब शोर,
जो खींचे मेरे मन की उलझी डोर।
न जाने कैसी है यह बेचैनी,
न जाने कैसी है यह खामोशी।
हर आहट में तेरा एहसास है,
हर धड़कन में तेरी ही आस है।
साँझ ढले जब खो जाए सूरज,
पंछी लौटे अपने नीड़ में ।
मैं राह निहारूँ तेरी प्रियतम,
अजनबी दुनियाँ की भीड़ में।
है चाँद भी कुछ उदास-उदास,
तारों में भी है तेरी तलाश।
इस नीरवता के आँचल में,
बस तेरा ही है आभास ।
तुम दूर सही, पर मन के भीतर,
तुमसे ही जुड़ा मेरा संसार।
हर राह तुम्हारी ओर मुड़े,
हर साँस तुम्हारा नाम पढ़े।
इस विरह की लंबी रात में,
बस मिलन का एक स्वप्न जगे।
अब रात की चादर गहराई ,
चुपके से चाँदनी उतर आई ।
मैं दीप जलाकर बैठी हूँ,
तेरी राहों को तकती हूँ।
शायद तुम आओगे एक दिन,
लेकर प्रेम का मधुर स्पंदन।
और थम जाएगी मन की डोर,
मिट जाएगा यह सारा शोर।
-रीति झा
