उम्मीद अंधेरे में रोशनी की पहली किरण;;;; बिल्कुल सत्य है। उम्मीद ही है जो व्यक्ति को कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी उसका हौसला बनाए रखती है। जैसे रात होने पर सूरज के उगने की उम्मीद व्यक्ति को अंधेरे से नहीं डराती। उम्मीद व्यक्ति के मन में सकारात्मक भावों का संचार करती है। उम्मीद से व्यक्ति के मन में भय की भावना भी समाप्त हो जाती है। यह कहना असत्य नहीं होगा कि आज संसार में प्रत्येक मानव उम्मीद की डोर के सहारे ही जीवन में
हर विषम परिस्थितियों में संबल बनाए रखता है।
-साधना छिरोल्या
दमोह (मध्यप्रदेश)
