मिताली गांव में पली बढ़ी लड़की थी।उसे हाकी खेलने का बहुत शौक था।पर कभी कभी इच्छाओं के अनुरूप जिंदगी नहीं चलती है, और मिताली कक्षा दस तक पढाई करने के बाद अपनी मां के साथ घर के कामों में हाथ बंटाने लगी पर कभी मन में हुक सी उठती थी कि काश मैं भी खेल पाती समय के साथ मिताली भी बढ़ी हो गई, और उसकी शादी बैंक में स्टोनो ललित शर्मा से हो गई।
मिताली बहुत सुंदर और सुशील लड़की थी। ललित के परिवार में कोई नहीं था,बस ललित था बहुत ही सरल स्वभाव का लड़का था। दोनों हंसी खुशी रहने लगे उनकी एक बेटी हुई उसका नाम प्रिया रखा गया।
प्रिया बहुत ही होनहार थी मां की तरह उसे भी स्पोर्ट्स से लगाव था।
अब मिताली को अपने सपनों को बेटी की नजर से देखने का मौका मिला था उसने तय किया कि वो प्रिया को बैडमिंटन स्टार बनाएगी।पर ललित सब मजाक में लेता था।
उसे नहीं पसंद था,पर स्कूल के हर कम्पटीसन में प्रिया भाग लेती थी कभी जीत कर आती कभी हार कर भी,पर मिताली हमेशा हौसला अफजाई करती थी।
प्रिया में मिताली को एक “उम्मीद की किरण दिखाई दी कि मेरी बेटी मेरे सपनों को सच करेगी।”
एक बार स्टेट लेवल का बैडमिंटन प्रिया ने जीता तो हर पेपर में प्रिया का नाम आया देखकर ललित ऑफिस से लौटते वक्त मिठाई का डिब्बा साथ लेकर आया और बोला आज मैं बहुत खुश हूं कि मुझे लोग मेरी बेटी के नाम से जानेंगे।
भावुक होकर मिताली का हाथ थाम कर बोला सब तुम्हारी वजह से हुआ है मैं तुम्हारे साथ हूं हम दोनों मिलकर बेटी को पढ़ाएंगे और बढ़ाएंगे भी।तीनों गले लग गये।।
-रंजना पाण्डेय ‘मुक्ता’
