उम्मीद…. अंधेरे में रोशनी की पहली किरण

जीवन की सीख

कई घनघोर रातें बीत चुकी थी, हर रात एक भयानक रात होती थी
उसके लिए। उसे डर रहता था आने वाली परीक्षाओं का। वो कॉलेज में थी
ज़ाहिर सी बात है अनायास अच्छा करने का मन ही मन में तनाव।
फिर एक दिन उसके पिता ने उसे देखा, वो पढ़ती रातों रात लेकिन थकी
थकी सी।
अगली सुबह उसके पापा ने मम्मी के सामने बिठा कर उससे पूछा- “क्या बात है
तुम पढ़ते तो हो पर कहीं चेहरे पर थकान डर रहता है। फिर उसने अपने मन की
बात बताई। तब हँसकर उसके पापा बोले- “मेरी बेटी! ये तो आज बस एक कॉलेज की
परीक्षा है, उससे डर रही है, अभी तो पूरा जीवन पढ़ा है पता नही कितनी परीक्षाएं आएंगी,
तब कैसे करेगी। “
याद रखना, परीक्षा से घबराना और डरना नही, बल्कि अपनी सक्षमता, समझदारी, धैर्य से उसका प्रयोग कर
उन परीक्षाओं को दो। तुम्हें यह लगना चाहिए तुमने अपना “बेस्ट” दिया है आगे भगवान के हाथ में सौंप दो।
ये एक बात उसे इतनी गहरी अंदर तक बैठ गयी कि उसने उसी कॉलेज की परीक्षा को अपनी ओर से अच्छा दिया।
” जीवन की परीक्षा भी ऐसी ही होती है,सभी की परिस्थिति भिन्न होती है, स्वभाव भिन्न होता है, कार्य करने का तरीका
भिन्न होता है। उसका एक दूसरे को आदर करना चाहिए, एक दूसरे से सीखते हुए अन्यों को प्रेरणा देते हुए उनके मन मे उम्मीद,आशा की किरण जगा कर कार्य करने चाहिए तभी सार्थक जीवन बनता है” ….. विशाखा।”

-.विशाखा सिंघल
( दिल्ली)

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x